Home » महापौर पद के प्रत्याशी का अभूतपूर्व स्वागत, छतों से पुष्प वर्षा, बैंड बाजों के साथ निकली रैली

महापौर पद के प्रत्याशी का अभूतपूर्व स्वागत, छतों से पुष्प वर्षा, बैंड बाजों के साथ निकली रैली

by admin

आगरा। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने रविवार सुबह छावनी विधानसभा के आगरा कैंट इलाके में सघन जनसंपर्क किया। खुली जिप्सी में सवार भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन के साथ में पूर्व पार्षद प्रमोद उपाध्याय की पत्नी और क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के साथ संगठन के बड़े लोग मौजूद थे। जहां जहां से नवीन जैन की रैली निकली तो मानो रैला बन गया।

कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हुजूम जिप्सी के आगे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जनता से वोट मांग रहे थे। हर गली, हर मोहल्ले, हर घर दस्तक देकर बीजेपी कार्यकर्ता लोगों से कमल खिलाने की अपील भी कर रहे थे। कैंट इलाके में जनसंपर्क करने पहुंचे भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन का क्षेत्रीय लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत किया।

बैंड बाजों के साथ छतों से भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन पर पुष्पों की वर्षा हो रही थी। इस दौरान नवीन जैन ने आगरा में विकास की गंगा बहाने का वायदा किया। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन का सघन जनसंपर्क छावनी विधानसभा के आगरा कैंट इलाके से शुरु हुआ। इसके बाद नवीन जैन जनसंपर्क करते हुए मुस्तफा कवार्टर सोहल्ला चावली डिफेंस एस्टेट इलाके मइलाके में भी जन संपर्क करने पहुंचे। जनसंपर्क करने पहुंचे भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को जनता ने हाथों हाथ लिया और वोट देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Comment