Home » महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर राजनीतिक दलों और बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर राजनीतिक दलों और बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

by admin

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह की उपलब्धियों से दुनियाभर रूबरू है लेकिन यह शख्सियत अब हमें अलविदा कह चुकी है। हालांकि जीवन पर्यंत उनका नाम सभी के दिलों में अंकित रहेगा। दरअसल दुनिया भर में एक धावक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। बता दें कुछ दिन पूर्व मिल्खा सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे उसके बाद उन्होंने कोरोनावायरस को मात भी दी थी लेकिन जिंदगी की जंग आखिरकार वे हार गए। मिली जानकारी के मुताबिक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का निधन भी इसी हफ्ते हुआ था। मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे जबकि उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह 85 वर्ष की थीं।

नहीं रहे महान एथलीट मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आने के बाद अचानक उनकी तबीयत नाजुक होने लगी जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन वहां उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 5:00 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में होगा। वहीं अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 3:00 बजे उनका पार्थिव शरीर सेक्टर 8 स्थित घर पर रखा जाएगा।

विगत कुछ दिन पूर्व ही हुआ था मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन

इसी हफ्ते जब मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का निधन हुआ था तो वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वह खुद आईसीयू में मौजूद थे।अस्पताल ने अपने स्टेटमेंट में बताया है, ”मिल्खा सिंह 3 जून को PGIMER अस्पताल में भर्ती हुए थे। 13 तारीख तक यहां उनका कोरोना का इलाज चलता रहा। अंततः वे कोरोना नेगेटिव आ गए। हालांकि बाद में पोस्ट कोविड दिक्कतें आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल ICU में भर्ती कर दिया गया।लेकिन डॉक्टरों की टीम के द्वारा की गई पूरी कोशिशों के बाद भी वे क्रिटिकल कंडीशन से बाहर नहीं आ सके और 18 जून की रात 11.30 बजे वे स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गए।”

देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम कद्दावर नेताओं ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है।” 

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ”मिल्खा सिंह एक बेहतरीन एथलीट और स्पोर्टिंग लेजेंड थे। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवंतित महसूस कराया था।वह एक शानदार व्यक्ति थे, अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया।उनके निधन की खबर से मैं दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं।ओम शांति।”

इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया और ट्वीट में लिखा, “भारत के जाने-माने एथलीट एवं ‘फ़्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह जी के कोरोना से निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी निधन पर संवेदना व्यक्त की और ट्वीट में लिखा, ” फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।अलावा इसके राहुल गांधी ने लिखा है,” मिल्खा सिंह जी केवल स्पोर्ट्स स्टार नहीं थे वो करोड़ों लोगों की प्रेरणा के स्रोत थे। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति संवेदना, भारत अपने फ्लाइंग सिख को याद रखेगा।”

प्रियंका गांधी ने लिखा है, ”देश में जब भी उड़ान की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई दी। मिल्खा सिंह जी, विनम्र श्रद्धांजलि।”

बॉलीवुड शहंशाह और निर्माता फरहान अख्तर ने भी दी श्रद्धांजलि

फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया है, लिखा है- ”दुखद, मिल्खा सिंह चले गए, भारत के गौरव, एक महान एथलीट, एक महान इंसान, वाहेगुरु दी मेहर, प्रार्थनाएं…

” फिल्म अभिनेता और मिल्खा सिंह पर बनीं फिल्म में अभिनय करने वाले फरहान अख्तर ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की उन्होंने लिखा,”मेरे मन का एक हिस्सा यह मानने को बिल्कुल राजी नहीं है कि आप नहीं रहें। वो सकता है यह जिद है।वहीं जिद जो मैंने आप से सीखी थी।”

Related Articles