मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत का 17 वर्षों का लंबा भी खत्म हुआ। इससे पहले 2000 में प्रिंयका चोपड़ा इस इस ताज को पहनने से सफल रही थीं। इसी के साथ मानुषी इस खिताब को जीतने वाली छठी भारतीय बन गई हैं।
मेडिकल साइंस की स्टूडेंट मानुषी ने जैसे ही विनर के रूप में अपना नाम सुना, उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। चाइना में आज हुए ग्रैंड फिनाले में पूर्व मिस वर्ल्ड स्टेफनी ने 20 वर्षीय मनीषा को ताज पहनाया। इसके अलावा फर्स्ट रनरअप पर मिस मैक्सिको और सैंकड रनरअप मिस इंग्लैंड रहीं।
गौरतलब है कि टॉप 5 में भारत, इंग्लैंड, मैक्सिको फ्रांस और केन्या की कंटेस्टेंट पहुंची थी, जिसे मनीषा ताज हासिल करने में सफल रही। मानुषी हरियाणा की रहनेवाली है।
मानुषी ने सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन जज उनके आखिरी जवाब से काफी प्रभावित हुए। मानुषी से पूछा गया कि इस विश्व में कौनसी प्रोफेशन सबसे अधिक सैलेरी पाने की हकदार है और क्यों? इस सवाल पर मानुषी ने कहना था कि मेरी मां सबसे बड़ी प्रेरणा है और वो सबसे ज्यादा सैलेरी मां की जाॅब को मिलनी चाहिए।