Home » भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी पहुंचे आगरा, शुरू हुई समीक्षा बैठक

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी पहुंचे आगरा, शुरू हुई समीक्षा बैठक

by admin

आगरा में समीक्षा बैठक और प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेने आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल सुबह लगभग 11:30 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर आगरा के दोनों सांसद, 9 विधायक और आगरा महापौर ने सभी का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष पांडेय और सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी शर्म CM दिनेश शर्मा काफिले में शामिल होकर होटल उत्कर्ष विला की ओर बढ़े।

काफिला गुजरने के दौरान जगह-जगह चौराहों पर भाजपाइयों द्वारा भाजपा अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। लगभग 12 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, CM और डिप्टी सीएम होटल फतेहाबाद रोड स्थित होटल उत्कर्ष विला में पहुंचे। यहां पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सबसे पहले सभी जनप्रतिनिधियों से आगरा मंडल के विकास कार्यों की रिपोर्ट लेने के साथ समीक्षा करेंगे। शाम लगभग 4:00 बजे तक RSS, भाजपा के मुख्य पदाधिकारियों और IT सेल की टीम के साथ समीक्षा बैठक करेंगे साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए गुरु मंत्र भी देंगे।

समीक्षा बैठक के बाद शाम लगभग 5 बजे सूरसदन में आयोजित प्रमोद जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम योगी शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment