Home » भाजपा की फायरब्रांड नेता रही कुन्दनिका शर्मा की पुत्रवधू ममता त्रिपाठी हुई कांग्रेसी

भाजपा की फायरब्रांड नेता रही कुन्दनिका शर्मा की पुत्रवधू ममता त्रिपाठी हुई कांग्रेसी

by admin

आगरा। भाजपा की फायरब्रांड नेता रही कुन्दनिका शर्मा की पुत्रवधू ममता त्रिपाठी ने अखिरकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को ममता त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ शहर कांग्रेस कार्यालय पहुची। जहाँ शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने कुन्दनिका शर्मा की पुत्रवधू ममता त्रिपाठी और उनके समर्थको को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस की सदस्यता लेने के साथ ही ममता त्रिपाठी ने पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदन भी कर दिया। फायरब्रांड नेत्री कुन्दनिका शर्मा की पुत्रवधू ने वार्ड 90 बल्केश्वर से पार्षद की टिकट मांगी है। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने ममता त्रिपाठी का आवेदन ले लिया है।

शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि पार्टी की मजबूती को देखते हुए लोग पार्टी से जुड़ रहे है। ममता त्रिपाठी भाजपा की रह चुकी फायरब्रांड नेत्री कुन्दनिका शर्मा की पुत्रबधू है। जो आज कांग्रेस में शामिल हुई है
वही पुत्रवधू त्रिपाठी का कहना था कि कांग्रेस की जनहित नीतियों से वो प्रवाभित है इसलिए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

वही कांग्रेस जिला महासचिव का कहना था कि विभिन राजनैतिक दलों से लोग कांग्रेस ज्वाइन कर रहे है। जिससे पता चलता है कि कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है। और पार्टी मजबूत स्थिति में है।

Related Articles

Leave a Comment