Home » भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों को दरोगा ने दिखाया आईना, प्रसव पीड़िता की बचाई जान

भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों को दरोगा ने दिखाया आईना, प्रसव पीड़िता की बचाई जान

by pawan sharma

आगरा। स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ी व्यवस्थाओं को एक दरोगा ने आईना दिखाया है। अगर दिल मे सेवा भाव और अपनी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी समझी जाए तो हर गरीब को बेहतर इलाज मिल सकता है। यह मिशाल के दरोगा ने चिकित्सकों के सामने पेश की है।

मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर एक महिला रेल यात्री को प्रसव पीड़ा शुरु हुई। यात्री के परिजनों ने खाकी को देखकर मदद मांगी। हाथरस सिटी जीआरपी के एसओ ने 102 और 108 पर कॉल किया लेकिन एम्बुलेंस नही आई। फिर क्या था एसओ बाबू ने खाकी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिला को अस्पताल पहुँचाया लेकिन जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे महिला अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल में एक भी स्ट्रैचर एसओ हाथरस सिटी जीआरपी को नही मिला। एसओ ने महिला को गोद मे उठाया और तेज रफ्तार से महिला अस्पताल पहुँचे जहाँ महिला को भर्ती कराया और कुछ देर में ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

एसओ हाथरस सिटी जीआरपी की मानवता के चलते महिला और उसके बच्चे की जान बच गयी। दोनो की स्वस्थ्य है लेकिन एसओ की मानवता ने चिकित्सकों के आगे मिशाल पेश कर व्यवहार परिवर्तन करने की मिशाल दी है।

बताया जाता है कि महिला अपने पति के साथ दयालपुर बल्लभगढ़ से अपने मायके हाथरस आयी। तभी स्टेशन पर उतरते ही उसे प्रसव पीड़ा शुरु हो गई थी। अचानक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाने पर पति असहाय नजर आया और आस पास मदद मांगी तब एसओ हाथरस उनके लिए फ़रिश्ता बनकर आया जिससे जच्चा – बच्चा दोनों ठीक है।

Related Articles

Leave a Comment