Home » बारिश में गिरा कच्चा मकान, परिवार के 5 लोगों की ऐसे बची जान

बारिश में गिरा कच्चा मकान, परिवार के 5 लोगों की ऐसे बची जान

by pawan sharma

आगरा। बीती रात मूसलाधार बारिश के कारण एत्मादपुर के चावली गांव में एक भीषण हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण गांव की आशा देवी का कच्चा मकान भरभरा का गिर गया। मकान जब गिरा उस समय परिवार के पांच लोग उस घर में मौजूद थे जो बारिश के कारण घर में बैठे हुए थे। जैसे कच्चा मकान भरभरा कर गिरने लगा वैसे ही परिवार के लोगों ने बाहर की ओर दौड़ लगा दी। परिवार की तत्परता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया नहीं तो जन हानि भी हो सकती थी।

पीड़ित आशा देवी का कहना था कि बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया। रहने के लिए सिर्फ यही कच्चा मकान था। इसके गिर जाने से रहने की भी दिक्कत हो गयी है। समझ नहीं आ रहा कि ऐसी बारिश से बचने के लिए वो कहां जाए।

इस दौरान आशा देवी ने सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उनका कहना था कि सरकार किसान और गरीब व्यक्ति की मदद की बात तो करती है लेकिन उस मदद के वायदे पूरे नहीं होते है।

यह केवल आशा देवी का दर्द नहीं है। आज भी गांव में रहने वाले गरीब तपके के पास पक्का घर नहीं है। आज भी ग्रामीण क्षेत्र की 10 % जनता ऐसी है जो कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment