Home » बटेश्वर मेले में पहुंचे अखिलेश यादव ने अटल जी को लेकर भाजपा पर बोला ये बड़ा हमला

बटेश्वर मेले में पहुंचे अखिलेश यादव ने अटल जी को लेकर भाजपा पर बोला ये बड़ा हमला

by pawan sharma

आगरा। भाजपा पार्टी के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम को भुनाने में लगी भाजपा के लिए सपा मुखिया ने मुश्किलें खड़ी कर दी है। पार्टी के जिस नेता को लेकर भाजपा ने सियासत करना शुरु कर दिया था अब उस नेता के मरणोपरांत जो सपने बटेश्वर वासियों ने देखे थे उनके सपनों को पूरा करने का ऐलान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया है। सपा मुखिया के इस ऐलान से भाजपा में खलबली मची हुई है।

छोटी दीपावली पर्व पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव सुबह ही बटेश्वर मेला पहुँचे थे। सपा मुखिया ने सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ बटेश्वर नाथ मंदिर में मे पूजा अर्चना की और उसके बाद मेले का भ्रमण करते हुए मन्दिर के घाट और जैन तीर्थ शोरीपुर के दर्शन भी किये।

इस बीच मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कहा कि भाजपा किसी का सम्मान नही करती। चाहे वो भगवान हो या फिर पार्टी को नई दिशा देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी। देश और दुनिया में पहचान बनाने वाले अटल बिहारी वाजपई बटेश्वर की धरती से आये लेकिन उनकी जन्मभूमि का का आज तक विकास नही हो पाया। अखिलेश ने ऐलान किया कि अगर सपा की सरकार आई तो बटेश्वर का विकास होगा और अटल जी के नाम से स्टेडियम भी बनेगा।

भाजपा पर हमला करते हुए सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि भगवान राम के नाम पर अभी तक भाजपा शासित करती आई राम मंदिर बनाने का भरोसा भी दिया। लेकिन राम के नाम पर लोगों को जातिवाद और धर्म के बीच बांट दिया। आज तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका। राम किसी एक के नहीं बल्कि समाज के हैं। मोदी पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि 15 लाख का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार जवाब देगी 15 लाख किस व्यक्ति के खाते में आए। सिर्फ झूठे सपने दिखाने वाली यह सरकार बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Comment