Home » बच्चों के विवाद में दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, कई घायल

बच्चों के विवाद में दो भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष, कई घायल

by pawan sharma

आगरा। बीती रात दो भाइयों के बच्चों के बीच हुआ झगडे ने सुबह विकराल रूप ले लिया। बच्चों के विवाद में सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसके बाद विशेष समुदाय के दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर ईट पत्थरों से पथराव कर दिया। पथराव के कारण दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हो गए और इसके बाद अपनी दबंगई जारी रखने के लिए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग तक कर डाली।

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया तो वहीं एक दूसरे पर हमलावर हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मामला खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है। बीती रात हनीफ और सलीम दोनों भाइयो के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में उनके परिजन भी आ गए। सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमे मोहम्मद कैफ, शब्बीर और शमशाद बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।

क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि बच्चों के झगड़े में उनके माता पिता और अन्य परिजन आ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ है। उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और पुलिस बल तैनात कर दिया है जिससे स्थिति यथावत बनी रहे।

Related Articles

Leave a Comment