Home » पुलिस ने होटल में मारी रेड, चल रहा था ये गन्दा काम

पुलिस ने होटल में मारी रेड, चल रहा था ये गन्दा काम

by admin

आगरा। थाना न्यू आगरा के तपस्या होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर आज पुलिस ने रेड की। रेड के दौरान करीब दो घण्टे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कई कपल्स को आपत्तिजनक अवस्था मे पाए जाने पर पुलिस ने मीडिया को होटल के बाहर ही रोक दिया और उन्हें व्यवस्थित कर के बाहर लाया गया।

एएसपी रवीना त्यागी के नेतृत्व में पड़ी इस रेड में कुल 5 कपल पकड़े गए जिसमे से एक प्रसिद्ध संस्थान डीईआई की छात्रा निकली है। पुलिस ने होटल संचालक व उसके बेटे को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी का चालान करने की तैयारी कर रही है।

बताते चलें कि थाना न्यू आगरा का तपस्या होटल अपनी सुविधाओं के लिए नही बल्कि वहां होने वाले अनर्गल काम के लिए ज्यादा जाना जाता है। इससे पहले भी यहां कपल्स को घण्टो पर रूम देने सेक्स रैकेट चलाने और दूर दराज से आये यात्रियों को अश्लील कामो में फंसाकर लूटने के मामले भी सामने आ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार एएसपी रवीना त्यागी को काफी दिनों से होटल में सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। आज उन्होंने गुपचुप तरीके से यकायक होटल में छापा मार दिया। अचानक छापे से होटल में अफरा तफरी मच गई। होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी। होटल के अधिकांश कमरों में कपल्स आपत्तिजनक अवस्था में थे जिन्हें पकड़कर थाना न्यू आगरा लाया गया। वहीँ पुलिस होटल के खिलाफ कार्यवाई की तैयारी में भी है।

Related Articles

Leave a Comment