Home » पीएम मोदी के जन्मदिन पर महापौर ने चलाया थाम लो हरियाली अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर महापौर ने चलाया थाम लो हरियाली अभियान

by pawan sharma

आगरा शहर के पर्यावरण को संतुलित करने व शहर को ग्रीन व नवीन आगरा का रूप देने के लिए महापौर नवीन जैन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है महापौर नवीन जैन की ओर से इस अभियान को थाम लो हरियाली अभियान का नाम दिया गया है। सोमवार को वजीरपुर चौराहे बने डिवाइडरों और सड़क के किनारे वृक्षारोपण करके इस अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक, सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने भाग लिया तो वहीं आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, निगम के अधिनिस्त अधिकारी, नगर निगम के पार्षद और कई समाज सेवी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

महापौर नवीन जैन ने स्कूली बच्चों और निगम अधिकारियों, पार्षदों और समाजसेवी संगठन के पादधिकारियो के साथ पौधरोपण किया और उस पौधे को सुरक्षित बनने के लिए ट्री गार्ड भी लगाया। महापौर नवीन जैन इस अभियान के तहत आगरा नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गों पर बने डिवाइडरों पर मुख्य मार्ग के किनारों पर व पार्कों और स्कूल के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 15 दिनों में लगभग 10 हज़ार पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए जाएंगे।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि थाम लो हरियाली अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से की गई है जो 2 अक्टूबर यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा। आज इस अभियान का शुभारंभ वजीरपुरा चौराहे से सेंट पीटर्स और वजीरपुरा चौराहे से सूरसदन वाली रोड पर और सड़क के बीच बने डिवाइडर पर ट्री गॉर्ड के साथ पौधों का रोपण कर की है।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि आगरा नगर निगम द्वारा ट्री गार्ड के साथ लगभग 10 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसका जिम्मा एक प्राइवेट कंपनी को टेंडर द्वारा दिया गया है। पौधे को खाद, पानी देने के साथ उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी टेंडर कंपनी की होगी जो 3 साल तक पौधों का रखरखाव करेगी ताकि पर्यावरण हित में लगाए गए यह पौधे देखभाल के अभाव में या आवारा जानवरों द्वारा खराब ना हो। टेंडर उठाने वाली कंपनी द्वारा 3 साल तक पौधों की सही देखभाल किये जाने के बाद ही कंपनी का पूर्ण भुगतान किया जाएगा।

महापौर नवीन जैन ने स्कूली बच्चों से अपील की कि अगर आपको कोई व्यक्ति घर या घर के आस-पास या सड़क के किनारे गंदगी करते हुए दिखाई देता है तो उसे टोकने का काम जरूर करें। क्योंकि टोकने से व्यक्ति शर्मिंदा होता है और फिर वह उस गलत काम को अगली बार करने से पहले सोचता है।

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना था कि महापौर नवीन जैन कि सकारात्मक सोच के कारण ही आज इस तरह के अभियान आगरा शहर में देखने को मिल रहे हैं। इस अभियान के तहत 10 हज़ार पौधे लगाए जाएंगे और यह क्रम 5 साल तक जारी रहेगा।

सेंट पीटर्स के फादर पॉल थेनिकल का कहना था कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आज बहुत आवश्यकता है क्योंकि दिन प्रतिदिन वातावरण दूषित हो रहा है और इस दूषित वातावरण से हमें सिर्फ वृक्ष ही बचा सकते हैं। जिस तरह से हमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाने की जरूरत होती है तो वहीं जिंदा रहने के लिए स्वच्छ ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता है। इसीलिए हर छात्र को पौधा लगाने की आवश्यकता है।

थाम लो हरियाली अभियान शुरू करने से पहले महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की जानकारी दी। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना था कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की शुरुआत हो गई है इसीलिए आगरा शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। अगर किसी व्यक्ति को स्वछता से संबंधित कोई शिकायत है तो वह नगर निगम के स्वच्छता एप पर उसकी शिकायत जरूर करें ताकि उस समस्या का निस्तारण किया जा सके।

इस मौके पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, अधिशासी अभियंता एके सिंह, अधिशासी अभियंता आर के सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव राठी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नगर एम एम अग्रवाल, समस्त क्षेत्र के ZSO और सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित अधीनस्थ कर्मचारी वही पार्षद मोहन सिंह लोधी नेता पार्षद दल भाजपा,सविता अग्रवाल, नेहा गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अमित ग्वाला, वर्षा शर्मा, शरद चौहान, आशीष पाराशर, हरि कुमारी, लक्ष्मी सिंह, गुलाब सिंह, राहुल चौधरी, शिरोमणि सिंह, और राकेश जैन मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Comment