Home » पानी के विवाद में फायरिंग, एक की हुई मौत

पानी के विवाद में फायरिंग, एक की हुई मौत

by admin

आगरा ब्रेकिंग। थाना एत्माद्दौला के गढ़ी चाँदनी में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद व फायरिंग हो गयी जिसमें एक पक्ष के लोगों ने हथियारों और सरिया-डंडो से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले मे 5 लोग घायल हुए हैं जबकी एक की मौत हो गयी। घायलों मे भी एक शख्स के गोली लगी है जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक पानी को लेकर यह विवाद पिछले कई दिनों से चल रहा था। आज जैसे ही वे लोग पानी लेने आये तभी दूसरे पक्ष के चार-पांच लोगों ने हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष ने उनके नाम भी बताये हैं। घटनाक्रम के बाद मौके पर पुलिस ने पहुँच स्थिति को संभाला। सभी घायलों को अपने साथ उपचार को ले गयी। उस समय तक कोई हताहत नहीं था सभी केवल घायल हुए थे लेकिन दो व्यक्तियों के गोली लगी थी जिसमे एक ने अस्पताल ले जाते वक़्त दम तोड़ दिया।

बहरहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज़ कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment