Home » पर्यावरण बचाने को रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर संस्था ने कपड़े से बने थैले का किया वितरण

पर्यावरण बचाने को रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर संस्था ने कपड़े से बने थैले का किया वितरण

by admin

आगरा। शहर को पॉलिथीन मुक्त और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर द्वारा पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ की मुहिम चलाई जा रही है जिसके लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कपड़े से बने थैले बांटने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत आज रविवार को संस्था द्वारा खंदारी होम साइंस इंस्टिट्यूट तिराहे पर थैला वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महापौर नवीन जैन, महानगर उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद अजय कठेरिया मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब के अध्यक्ष पी एस चड्ढा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने क्षेत्रीवासियों को प्लास्टिक से बनी पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। महापौर नवीन जैन ने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग करने के बाद उसे फेंक देने पर यह कभी नष्ट नहीं होती बल्कि इसमें मौजूद हानिकारक रसायन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। जिसका खामियाजा हमारी पीढ़ी को भुगतना होगा। इसलिए से बचने के लिए हमें पॉलिथीन और प्लास्टिक से बनी चीजों का इस्तेमाल बंद करना होगा और उसकी जगह कपड़े से बने थैले का प्रयोग करना होगा।

इस दौरान सभी मुख्य अतिथियों और क्लब के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को कपड़े से बने थैले बांटे और उसको दैनिक क्रियाओं में उपयोग करने की अपील की।

इस मौके पर क्लब के सचिव अशोक टंडन, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, थान सिंह, डॉ छाया श्रीवास्तव, डॉ भारती, दीप्ति भार्गव, शशांक भार्गव, मंजरी टंडन, कल्पना श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment