Home » रात में क्या करते हैं महापौर पद के प्रत्याशी, देखिए इस वीडियो में

रात में क्या करते हैं महापौर पद के प्रत्याशी, देखिए इस वीडियो में

by admin

आगरा। रात करीब 12 से 1 बजे का समय था और स्थान था D 51 कमलानगर यानी भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन का निवास।

रात के अंधेरे में मीडिया की टीम यहां पर पहुंचती है । D 51 में मीडिया की टीम प्रवेश करने का प्रयास करती है तो बाहर कार्यकर्ता रोकने का भी प्रयास करते हैं। जैसे तैसे मीडिया अंदर प्रवेश कर जाती है। प्रवेश करने के दौरान मीडिया पाती है कि भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन रात के अंधेरे में समय करीब 1:00 बजे कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर रहे हैं।

अग्रिम रणनीति तैयार की जा रही है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। चुनाव प्रचार थमने के बाद बस यही माध्यम है कि कार्यकर्ताओं तक अपना संदेश और कमल खिलाने की अपील कैसे की जाए। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन भी करना है। चुनाव प्रचार थम चुका है । बस कार्यकर्ता ही माध्यम है अपना संदेश पहुंचाने का।

दरअसल रात के अंधेरे में कमलानगर D 51 में कुछ गलत नहीं हो रहा बल्कि अपनी जीत के आंकड़े और पुलिंदे बनाए जा रहे हैं। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन अपने कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ जीत का गुणा भाग लगा रहे हैं और अग्रिम रणनीति तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment