Home » तिरंगे के अपमान पर पुलिस बनी अनजान, जुआरियों की करतूत, देखें वीडियो

तिरंगे के अपमान पर पुलिस बनी अनजान, जुआरियों की करतूत, देखें वीडियो

by admin

बुलंदशहर के सिकंदराबाद जिले में एक घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया। जुआरियों द्वारा तिरंगे पर चप्पल रख कर हार जीत की बाजी लगाने का वीडियो वायरल तेजी से हो रहा है। लोगों ने ऐसा दुस्साहस करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिकंदराबाद पुलिस से विरोध दर्ज कराया है।

तेजी से वायरल होता ये वीडियो सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के खत्री वाला मोहल्ले में स्थित महिला कॉलेज के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से क्षेत्रीय लोग आराम से तिरंगे के ऊपर चप्पल रख कर जुए की फड़ सजाए हुए हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के ही कुछ बुजुर्ग आराम से बैठकर एक चूहे के खेल को देख रहे हैं और किसी ने भी तिरंगे के अपमान के विरोध की जहमत नहीं उठाई।

वही तिरंगे के अपमान के दृश्य को कैमरे में कैद कर रहा युवक जब जुआ खेलने वाले लोगों के पास पहुंचा तब उनके पास पहुंचते ही युवक ने सभी को तिरंगे के अपमान करने के लिए लताड़ लगाई। इतना ही नहीं उस जिलों के खेल को देख रहे आसपास के बुजुर्गों पर भी अपना गुस्सा व्यक्त किया लेकिन इसके बावजूद तिरंगे के अपमान करने वाले लोग हंसते मुस्कुराते अपने खेल में व्यस्त रहे।

युवक बना रहे वीडियो और उसके साथियों ने तिरंगे के अपमान का दुस्साहस करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सिकंदराबाद पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई करना तो दूर पुलिस यह कह कर पल्ला झाड़ रही है कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है।

सोचने वाली बात यह है कि जिस तिरंगे के नीचे यही पुलिस वाले इमानदारी और कर्तव्य के साथ काम करने की शपथ लेते हैं। उसी तिरंगे के अपमान पर पुलिस घटना की जांच और कार्रवाई से बचती हुई नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Comment