Home » ताजमहल पर ईद की नमाज़ हुई अदा, विश्व में गया भाईचारे का संदेश

ताजमहल पर ईद की नमाज़ हुई अदा, विश्व में गया भाईचारे का संदेश

by pawan sharma

आगरा। ताजमहल हर दिन पूरी दुनियां को मोहब्बत का पैगाम देता है लेकिन ईद पर ताजमहल का नजारा जी कुछ ओर था। मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। अल्लाह के सजदे में हजारों लोगों ने ताजमहल में अल्लाह की इबादत की और देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इसके बाद सर्व समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयो को गले लगाकर ईद की बधाईयां देते हुए पूरे देश और विश्व को भाईचारे का सन्देश दिया। ताजमहल पर इस मौके पर नमाजियों का प्रवेश निशुल्क रहा। नमाज के बाद लोगों ने घर जाकर एक दूसरों को ईद की मुबारक बाद दी। ताजमहल पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा होने से ईद पर माहौल खुशनुमा रहा।

ईद के अवसर पर भारतीय पुरातत्व ने भी पर्यटकों को बड़ा तोहफा दिया। ईद की नमाज को लेकर नमाजियों के लिए ताज फ्री रहता है लेकिन इस बार ASI ने पर्यटको के लिए भी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया। ईद की नमाज आज ताजमहल के परिसर में स्थित मस्जिद में अदा की जाएगी, जिसके चलते नमाजियों के लिए यह खास सुविधा रखी गई है और इसका लाभ पर्यटकों को भी मिलेगा।

भारतीय पुरातत्व विभाग के पुरातत्वविद भुवन विक्रम ने यह आदेश जारी किया था। ईद के मौके पर भारतीय पुरातत्व विभाग ने ताजमहल में मस्जिद में नमाज अदा करने वालों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान पर्यटक ताज का दीदार मुफ्त में कर सकेंगे। वही 10 बजे के बाद पर्यटकों को टिकट की कीमत चुकानी होगी। ईद के मौके पर ताज का भ्रमण कर पर्यटक भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि ताजमहल से पूरे देश में मोहब्बत का संदेश तो जाता है लेकिन ईद के अवसर पर भाईचारे और एकता का संदेश भी देखने को मिला

Related Articles

Leave a Comment