Home » जोश जुनून का संगम दिखाया DPS के नन्हे सितारों ने

जोश जुनून का संगम दिखाया DPS के नन्हे सितारों ने

by admin

आगरा। दयालबाग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हुई खेल संबंधी कई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। छात्रों ने मार्च पास्ट और विद्यालय के गीत के साथ मुख्य अतिथि विख्यात रणजी खिलाड़ी क्रिकेटर के. के. उपाध्याय और आगरा जिलाधिकारी गौरव दयाल को सलामी दी।

इस खेल समारोह में छात्र-छात्राओं ने ड्रिल का शानदार प्रदर्शन करके कार्यक्रम का आगाज किया। शास्त्रीय संगीत की धुनों पर योग की महत्ता को सिद्ध करते हुए विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं को बहुत प्रभाव पूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। कई प्रकार के दौड़ व खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के खेल प्रांगण में विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि वह भविष्य में भारत का नाम विश्व पटल पर सुनहरे अक्षरों में जरुर लिखेंगे विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

विश्वविद्यालय प्रभारी निधि सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों के द्वारा शारीरिक शक्ति के साथ मानवीय मूल्यों का भी ज्ञान होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य आर. के. पांडे ने समस्त आगंतुकों का स्वागत व अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Comment