Home » छात्र संघ चुनाव में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, abvp-nsui के कई कार्यकर्ता हुए घायल, देखें वीडियो

छात्र संघ चुनाव में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, abvp-nsui के कई कार्यकर्ता हुए घायल, देखें वीडियो

by admin

आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि के छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल हो गया। सुबह से चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रही थी कि खंदारी कैम्पस के बाहर abvp और nsui के कार्यकर्त्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। उनके बीच झड़प को शांत कराने पहुंची पुलिस पर छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में सबसे ज्यादा abvp के कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

सोमवार को 8 पदों के लिए विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में 2370 मतदाता में से 1040 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।  12:30 बजे तक मत प्रयोग करने का समय था। अंदर मत प्रयोग किए जा रहे थे तभी खंदारी केंपस के बाहर पहले  abvp के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए nsui के कार्यालय में घुस गए जिससे abvp और nsui के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई।  भिड़ंत को शांत कराने पहुंची पुलिस ने abvp और nsui कार्यकर्ताओं मारपीट और जमकर लाठियां चलीं।

इसके बाद छात्र संगठनों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। पहले पुलिस पर पथराव हुआ और उसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां चलायी। थाना पुलिस पीएसी बल के सिपाहियों ने छात्र संगठनों और बवाल करने वाले छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में ABVP के अमित दिवाकर(जिला प्रमुख, abvp), गौरव राजावत(युवामोर्चा), पार्थ जादौन, विष्णु चौधरी और नीरज अग्रवाल के गंभीर चोटें आई हैं वहीँ nsui के शुभम जादौन, अपूर्व शर्मा घायल हुए हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल ABVP के कार्यकर्ताओं को लेकर ABVP छात्र संगठन में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ABVP कार्यकर्ताओं ने खंदारी केंपस के बाहर धरना देना शुरु कर दिया। इस धरने में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कई बीजेपी नेता मौके पर पहुंचे। एसएसपी अमित पाठक भी मौके पर पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष और अमित पाठक के बीच वार्ता शुरू हुई।  पुलिस कप्तान ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया गया।  पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज से सभी छात्र संगठनों में भारी आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Comment