Home » छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने लहराया परचम

छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने लहराया परचम

by admin

आगरा सोमवार को हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर से एबीवीपी ने वापसी करते हुए अध्यक्ष सहित चार मुख्य सीटों पर कब्जा किया। इस चुनाव में सिर्फ एबीवीपी और निर्दलीय पैनल के बीच ही टक्कर देखने को मिली जबकि सपा छात्र सभा और एनएसयूआई को इस बार निराशा हाथ लगी। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी वरुण चौधरी को 12 वोटों से हराया जबकि उपाध्यक्ष महामंत्री और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी प्रत्याशियों के आगे दूर-दूर तक कोई नहीं टिक सका।

आगरा विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में मुख्यतः 8 पदों के लिए 26 प्रत्याशी मैदान में थे। 12:30 बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद वोट काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई जैसे-जैसे चुनाव परिणाम का समय नजदीक आता गया वैसे-वैसे सभी प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ती गई। बाहर बैठे सभी छात्र संगठनों के कार्यकर्ता अपने-अपने सूत्रों से परिणाम जानने का प्रयास कर रहे थे। छात्र संघ चुनाव अधिकारी के परिणाम घोषणा से पूर्व ही कैंपस के बाहर खड़े ABVP के कार्यकर्ता झूमने लगे थे यानि उनको पता चल चुका था कि उनकी जीत हो चुकी है। चुनाव अधिकारी ने बताया अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की कृतिका सोलंकी, महामंत्री पद पर abvp के चंद्रजीत यादव, संयुक्त सचिव पद पर abvp के कुणाल दिवाकर जीते और पुस्तकालय सचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी चंचल पांडे जीती।

क्षेत्र में धरा 144 लागू होने की वजह से जीते प्रत्याशियों ने कोई जुलुस नहीं निकाला। प्रशासन का कहना है कि त्यौहार को देखते हुए कुछ दिन तक धारा 144 लागू रहेगी।

किसको कितने मिले वोट

अध्यक्ष पद –
अभिषेक मिश्रा abvp – 328
नवदीप यादव (सपा छात्र सभा) – 166
सतीश सिकरवार nsui – 186
वरुण चौधरी, निर्दलीय – 316

उपाध्यक्ष पद –
कृतिका सोलंकी, abvp – 453
अरुण भास्कर, nsui – 231
विनय प्रकाश, सपा छात्र सभा – 212
श्याम किशोर, निर्दलीय – 92

महामंत्री पद –
चंद्रजीत यादव, abvp – 402
आशीष यादव, सपा छात्र सभा – 224
अभिमन्यु गौतम, nsui – 169
नीरज कठेरिया, निर्दलीय – 196

संयुक्त सचिव पद –
कुणाल दिवाकर, abvp – 331
आंशिक शर्मा, nsui – 232
दिव्यांशु सिन्हा – 150
विनीता, निर्दलीय – 173

पुस्तकालय सचिव पद –
चंचल पाण्डेय, निर्दलीय – 542
मो. आकिब खान, nsui – 162
सुधांशु जरारी, abvp – 238

Related Articles

Leave a Comment