Home » छत्रपति शिवाजी को लेकर विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया यह खुलासा, इतिहास पर उठाए सवाल

छत्रपति शिवाजी को लेकर विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया यह खुलासा, इतिहास पर उठाए सवाल

by pawan sharma

आगरा। गंगा जल परियोजना को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा की योगेंद्र उपाध्याय अब एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने इस बार छत्रपति शिवाजी से जुड़े इतिहास पर सवाल उठाये है। एक प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी को लालकिले में नही बल्कि जयपुर के राजपरिवार के बंगले में रखा था। अब उन बंगलो में जीएसटी और आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यालय है। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मांग की है कि इन दोनों कार्यलयों में छत्रपति शिवाजी का विशाल स्मारक बनाया जाए।

विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना था कि हाल ही में छत्रपति शिवाजी को लेकर इतिहासकार प्रो अगम प्रशाद माथुर ने शोध किया था जिसमे यह तथ्य प्राप्त हुए है। इतना ही नही यहां तैनात रहे अधीक्षण पुरातत्वविद् भुवन विक्रम का भी यही मानना है।

जयपुर के राजपरिवार से यह संपत्ति किसी श्रीराम परिवार के हवाले हुई और 1970 में नगर निगम के हैंडओवर हो गयी और निगम ने यहाँ जयपुर हाउस कॉलोनी बनाई।

विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता हो गयी है। उन्होंने इस सम्बंध में और तथ्य जुटाने के निर्देश दिए है। विधायक का कहना है कि इन तथ्यों के उजागर करने का मुख्य उद्देश्य है कि छात्रों को इतिहास की सही जानकारी मिले।

Related Articles

Leave a Comment