Home » चेयरमैन प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार पकड़ रहा है जोर

चेयरमैन प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार पकड़ रहा है जोर

by pawan sharma

फतेहाबाद। निकाय चुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। चुनावी समर में उतरे प्रत्याशी हर मतदाता तक पहुचने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा फतेहाबाद में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कर्दम ने तूफानी जनसम्पर्क किया और हर मतदाता से व्यक्तिगत रूप से पहुँचने के लिए चुनाव प्रचार में पूरा दम लगा दिया।

प्रत्याशी सुमन कर्दम के साथ उनके ससुर विजय कर्दम भी अपनी अलग टोली लेकर सुमन कर्दम का प्रचार कर रहे है।जिससे प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट मिल सके। महिला प्रत्याशी सुमन कर्दम महिला कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रही है। जनसम्पर्क के दौरान महिला प्रत्याशी को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

वहीं समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार संगीता आर्य सपा नेता शैलेष यादव, राजेश आर्य, दिनेश कुमार ,मुकेश कुमार मनोहर सिंह आदि के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी आशा देवी चक ने हनुमान नगर , होली का डांडा ,राजपूत मोहल्ला, गल्ला मंडी आदि में प्रचार किया। जनसम्पर्क के दौरान आशा देवी चक के साथ भाजपा नेत्री रूबी दीक्षित ,बबिता चौहान ,वालेश गुप्ता, विकास शल्या, दीपा राठौर, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment