Home » गांधी जयंती की पूर्व बेला पर कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी, भाजपा पर साधा निशाना

गांधी जयंती की पूर्व बेला पर कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी, भाजपा पर साधा निशाना

by pawan sharma

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश हाईकमान की ओर से महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर आपसी सद्भावना बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण के नेतृत्व में हरियाली वाटिका से प्रभात फेरी निकाली गई।

इस प्रभात फेरी में कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और राम धुन गाते हुए लोगों को बापू के विचारों से रूबरू कराया साथ ही आपसी द्वेष भावना और जातिवाद को खत्म करने की अपील की। हरियाली वाटिका से शुरू हुई प्रभात फेरी फुलटटी बाजार, फुआरा, रावतपाड़ा चौराहा, जामा मस्जिद चिम्मनलाल चौराहा होते हुए मनकामेश्वर मंदिर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान बापू के विचारों को लेकर एक राथ भी तैयार कराया गया था। यह राथ बापू के आदर्श विचारों से सजा हुआ था तो राम धुन भी जोर-शोर से बज रही थी।

प्रभात फेरी में पहुंचे शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि हाईकमान के निर्देश पर इस प्रभात फेरी को निकाला जा रहा है जिससे विशेष पार्टी की ओर से देशभर में फैलाए जा रही संप्रदायिकता को खत्म किया जा सके और सभी धर्म के लोग एकजुट होकर भाई चारे के साथ रहे।

प्रभात फेरी का आयोजन कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण गप्पी का कहना था कि प्रभात फेरी का सभी धर्मों के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया और साथ ही प्रभात फेरी में शामिल होकर राम धुन को गाते हुए कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। वरिष्ठ कांग्रेसी राम टंडन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश आपसी भाईचारा बढ़ाना है जिससे सांप्रदायिक ताकतों को रोका जा सके।

वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी अनवर सिद्दीकी ने प्रभात फेरी के दौरान भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उनका कहना था कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से तनाव की स्थिति पैदा होने लगी है। भाई भाई से दूर हो रहा है यही कारण है कि धर्म और जाति के नाम पर विवाद हो रहे हैं। इन विवादों को खत्म कर सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment