Home » गंगा दशहरा के पर्व पर यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गंगा दशहरा के पर्व पर यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

by pawan sharma

मथुरा-वृंदावन में गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा और मथुरा वृंदावन में भारी तादात में यमुना में डुबकी लगाकर स्नान किया। आज के दिन की स्नान करने का विशेष महत्व है जो भी गंगा दशहरा के दिन यमुना में स्नान करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। मथुरा और वृंदावन में यमुना जी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है और सारे दुख दूर हो जाते हैं। यहां दशहरा के दिन देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भारी तादात में स्नान करने आते हैं और पुण्य कमाते हैं।

यमुना में स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वृंदावन और मथुरा आकर उन्हें सुख की प्राप्ति होती है। यमुना मैया में स्नान करने से सारे कष्ट दूर होते हैं और स्नान के बाद बांके बिहारी मंदिर में जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने यमुना मैया में स्नान तो किया लेकिन सरकार की भी जमकर आलोचना की उनका कहना था कि हमें स्नान करके बहुत अच्छा लगा परन्तु यमुना जी की गंदगी को देखकर हमारा मन विचलित हो गया। इस पवित्र भूमि पर इस तरह की गंदगी देखने को मिलेगी इसका अंदाजा नहीं था।

यमुना स्नान को देखते हुए प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम कर रखे हैं। रिवर पुलिस के अधिकारियों सहित रिवर पुलिस के जवान मुस्तैदी से स्टीमर वोट के द्वारा यमुना जी में लगातार गश्त की ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो।

Related Articles

Leave a Comment