Home » कांग्रेस में शामिल हुए दर्ज़नों बसपाई

कांग्रेस में शामिल हुए दर्ज़नों बसपाई

by admin

आगरा। पिछले एक दशक से प्रदेश की सत्ता से बाहर रही बसपा पार्टी का जनाधार लगातार खिसकता जा रहा है। बसपा के सिपाही अपनी भविष्य की राजनीती की राह तलाशते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को सुल्तानगंज की पुलिया के वार्ड 50 में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें पार्टी के शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन ने लोगो को पार्टी की जनहित नीतियों को सामने रखा। कांग्रेस से प्रभावित होकर बसपा के 50 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का हाथ थामा। बसपा के सभी कार्यकर्तओं को शहर अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसके बाद सभी लोगों ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था की भाजपा की जनविरोधी नीतियां सभी को समझ में आ चुकी हैं और सभी समझ चुके हैं कि देश और प्रदेश का विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है।

बसपाइयों को कांग्रेस की सदस्यता दिला कर वरिष्ठ कांग्रेसी मुरारीलाल गोयल का कहना था कि जो वोटर कांग्रेस से दूर हो गया था वो दोबारा वापस लौट रहा है क्योकि वो जान चुका है कांग्रेस ही सर्वहितैषी पार्टी है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी बच्चू सिंह, मधुरमा शर्मा, अरविन्द दोनेरिया, परवाज़ अंजुमन, पदमा अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment