Home » एक ही पेड़ पर दो शव लटके मिले, गाँव में मचा हड़कंप

एक ही पेड़ पर दो शव लटके मिले, गाँव में मचा हड़कंप

by admin

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने गांव के ही पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके हुए देखे। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरन्त पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने पेड़ से दोनों के शव को उतरा। यह दोनों मृतक इसी गांव के थे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया और लोगों से पूछताछ कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह वे यहाँ से गुजर रहे थे तभी पेड़ पर लड़का लड़की के शव को लटका हुआ देखा। यह खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गयी। बताया जाता हैै कि मृतक एक दूसरे के पड़ोसी थे। मृतक पूरन और गुड्डन के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। तभी लड़की के पिता को प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो लड़की के पिता ने उसकी शादी किसी अन्य लड़के के साथ तय कर दी। चर्चा है कि यह रिश्ता लड़की को पसंद नहीं था, जिससे परेशान प्रेमी युगल ने पेड़ पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ग्रामीणों का कहना है कि 10 जून को लड़की की शादी होनी थी। कल लड़की पक्ष की ओर से पीली चिट्ठी भेजी गई। जब शादी की तिथि नजदीक आने लगी तो यह आत्मघाती कदम दोनों प्रेमी युगलों ने उठा लिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है।

वहीं एसपी देहात आदित्य वर्मा ने बताया दोनों के मध्य पिछले दो साल से है प्रेम संबंध थे। लड़की की शादी तय होने के बाद दोनों ने रात्रि को गांव के पास एक पेड़ पर एक ही रस्सी से लटककर आत्महत्या कर ली है लेकिन फिर भी ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों का कहना था कि घटना से एक रात पहले दोनों गायब हो गए थे जिनकी तलाश की गयी लेकिन मिले नहीं।

Related Articles

Leave a Comment