Home » उत्तर प्रदेश में गठबंधन न होने से अब ये पार्टी उतारने जा रही है अपने प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में गठबंधन न होने से अब ये पार्टी उतारने जा रही है अपने प्रत्याशी

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश में शिवसेना की अपेक्षा अपना दल को महत्व देने और उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर शिव सैनिकों में खासा रोष व्याप्त है। प्रदेश में शिव सेना की उपेक्षा से नाराज शिव सेना ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिव सेना के प्रदेश नेतृत्व से मिले दिशा निर्देश के बाद शिव सेना भी आगरा जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर अपना प्रयाशी उतारने जा रही है। जिसकी जानकारी शिव सेना के जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी।

जिला मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने भाजपा पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दी। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने महाराष्ट्र में गठबंधन किया है लेकिन इस गठबंधन धर्म को यूपी में नही निभा रहे है। शिव सेना ने यूपी में गठबंधन धर्म के चलते 10 सीट भाजपा से मांगी थी लेकिन भाजपा ने शिव सेना के वजह अपना दल को प्राथमिकता दी है। इस अनदेखी के चलते शिव सेना के राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्ष ने यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है इसलिए शिव सेना आगरा की दोनो सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने बताया कि शिव सेना से चुनाव लड़ने के लिए काफी लोगों के आवेदन आये हैं। एक दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा कर चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी का प्रत्याशी सेवा, सुरक्षा और विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगा।

Related Articles

Leave a Comment