आगरा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदुर संघठन की ओर से मजदूरों के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए धनोली में चल रहे श्रमिक विद्यालय का ईरान सोशल वेलफेयर के प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया। ईरान से आये इस प्रतिनिधि मंडल में मजदूरों के बच्चों को दी जा रही शिक्षा व् अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल के अध्यापकों और स्कूली बच्चों से वार्ता की और संघठन के अध्यक्ष तुलाराम के इस प्रयास की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का कहना था कि ईरान में भी मजदूरो के बच्चों के लिए काफी योजनाओं पर काम चल रहा है। संघटन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने बताया कि प्रतिनिघि मंडल भारत में मजदूरों और उनके बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यो का सर्वे कर रहा है। वहीं संघठन की और से श्रमिक बच्चों को शिक्षित बनाने के प्रयास की भी उन्होंने सराहना की है।
प्रतिनिधि मंडल करीब 2 घंटे श्रमिक स्कूल में रुका और बाल श्रम पर भी संघटन के पदाधिकारियो के साथ चर्चा की। उनका कहना था कि बाल श्रम किसी भी देश के लिए कलंक है जिसे सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। इसलिए सरकारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए
प्रतिनिधि मंडल संघठन की कुछ योजनाओं को ईरान में भी विभाग के सामने रखेगा जिससे ईरान मजदूरो को भी लाभ हो सके।