Home » इंदिरा गांधी जन शताब्दी समारोह पर अधिसूचना का लगा ग्रहण

इंदिरा गांधी जन शताब्दी समारोह पर अधिसूचना का लगा ग्रहण

by admin

आगरा। 11 नवंबर को आगरा में होने वाले देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मशताब्दी कार्यक्रम 5 नवंबर को होना था लेकिन 5 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर भी अब नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने का ग्रहण लग गया है। चुनाव आयोग ने यूपी के निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यूपी में निकाय चुनाव तीन चरणों में होंगेें। जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होंगे।

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से कांग्रेसियों में मायूसी दिखाई दे रही है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी समारोह को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह था। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों ने सूरसदन भी बुक कर दिया लेकिन अधिसूचना जारी होने पर कांग्रेसी अब सकते में है। क्योंकि अधिसूचना जारी होने पर कोई भी राजनैतिक कार्यक्रम सम्पन नहीं हो सकता है।

कांग्रेसी अब जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम को लेकर हाई कमान से वार्ता करने की बात कह रहा है क्योंकि जन्मशताब्दी कार्यक्रम पूरे देश में 25 नवंबर तक ही होने है।

Related Articles

Leave a Comment