Home » आशा कार्यकत्रियों का जिला मुख्यालय पर हंगामा

आशा कार्यकत्रियों का जिला मुख्यालय पर हंगामा

by admin

आगरा। जिले में गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार देने का प्रयास कर रही आशा कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को जिले भर की आशा कार्यकत्रियों ने उत्तर प्रदेश आशाबहु संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और अपनी लंबित पड़ी मांगो को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वो ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए 24 घंटे निशुल्क कार्य कर रही हैं लेकिन फिर भी किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। इसलिए कुछ प्रमुख मांगो के के साथ प्रदर्शन किया गया है।

उनकी मांगे है कि –

न्यूनतम मानदेय 10000 रुपये हो।
आशा कार्यकत्रियों का कार्यकाल 60 वर्ष हो।
दुर्घटना बीमा 5 लाख का हो।
आशा कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले
मृतक आश्रित कोटा लागु हो।
डिलेवरी के समय आशा कार्यकत्रियों को एम्बुलेंस सुविधा मिले।

फिलहाल आशा कार्यकत्रियों ने उग्र प्रदर्शन कर शासन प्रशाशन को चेता दिया है कि अगर उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी आशा कार्यकत्रियां हड़ताल पर चली जाएँगी।

Related Articles

Leave a Comment