Home » आगरा की सबसे बड़ी जन्माष्टमी, देखिये कहाँ सजेगी

आगरा की सबसे बड़ी जन्माष्टमी, देखिये कहाँ सजेगी

by pawan sharma

आगरा। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी की ओर से यह विशाल जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 15 सालों से निरंतर किया जाता है। इस विशाल जन्माष्टमी की सजावट क्षेत्र के रहने वाले हिंदू और मुस्लिम भाई दोनों मिलकर करते हैं।

अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव आगरा का सबसे बड़ा महोत्सव है। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक अर्जुन नगर क्षेत्रीय बाजार कमेटी द्वारा आयोजित विशाल जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन 3 सितंबर को एडीएम सिटी द्वारा शाम 4 बजे किया जाएगा।

इस वर्ष आयोजन के जरिए बाजार कमेटी पर्यावरण, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश देगी। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक अर्जुन नगर क्षेत्र बाजार कमेटी द्वारा आयोजित इस जन्माष्टमी महोत्सव में शिव गंगा, गोवर्धन पहाड़, आर्टिफिशियल फूल, पत्ती, पेड़ ,पौधे, चलती फिरती झांकियां और मथुरा के बाल कलाकारों द्वारा फूलों की होली और बच्चों के लिए खान पान स्टाल और झूलों की भी व्यवस्था की गई है।

महोत्सव का समापन 4 सितंबर को डीआईजी लव कुमार द्वारा किया जाएगा। जन्माष्टमी महापर्व के लिए विशेष रूप से तैयारियां चल रही हैं।

Related Articles

Leave a Comment