Home » सीएम योगी ने निहारा ताज, पयर्टकों से पूछी सुविधाएँ

सीएम योगी ने निहारा ताज, पयर्टकों से पूछी सुविधाएँ

by admin

आगरा आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ताज का दीदार किया। मोहब्बत की निशानी और सफेद संगमरमर ताज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन 35 मिनट का समय बिताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी गेट से ताज के अंदर प्रवेश किया। मुख्यमंत्री के आने से पहले यह कयास लगाये जा रहे थे कि सूबे के मुख्यमंत्री ताजमहल आएंगे या नहीं और आएंगे तो क्या ताजमहल के मुख्य गुम्बट पर जायेंगे या नही लेकिन सूबे के मिखिया ने इन सारी बातों पर विराम लगा दिया है।

मुख्यमंत्री ताजमहल पहुँचते ही ताजमहल के मुख्य द्वार के पास बने ASI कार्यालय पहुंचे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एएसआई के प्रेजेंटेशन को देखा। यह प्रेजेंटेशन ताजमहल और पर्यटन से सम्बंधित था। इस प्रजेंटेशन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल के अंदर पहुचे और ताज का दीदार किया। ताज का दीदार करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगरा के बीजेपी विधायक, सांसद, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताज के दीदार के साथ ताज कि पिछले हिस्से से यमुना को भी निहारा और यमुना की दयनीय स्थिथि सुधार के लिए अधिकारियो से वार्ता की।

इस बीच प्रशासन ने ताज निहारने आने वाले पर्यटको को नहीं रोक था। सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर पर्यटक उत्साहित थे तो सूबे के मुखिया ने भी पर्यटकों से बातचीत कर पर्यटन सुविधाओं की जानकारी ली। ताजमहल निहारने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताज के पूर्वी गेट से मुगल म्यूजियम की ओर रवाना हो गए। मुगल म्यूजियम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 121 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

Related Articles

Leave a Comment