Home » समान अधिकार पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

समान अधिकार पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

by pawan sharma

आगरा। नगर निकाय चुनाव मैदान में उतरी समान अधिकार पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी करने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और मेयर प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि पिछले 25 सालों से निगम पर भाजपा का कब्जा है लेकिन आगरा शहर की सूरत और सीरत में कोई बदलाव नहीं आया। भाजपा की उदासीनता के चलते शहर पूरी तरह से नरक बन गया है। अगर नगर निकाय चुनाव में समान अधिकार पार्टी की मेयर को विजय श्री हासिल होती है तो तो शहर के हर कोने में विकास ही विकास नजर आएगा। शहर के प्रति इस घोषणा पत्र में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई।जो इस प्रकार है।
1- आगरा शहर में गंगाजल की सप्लाई होगी और सभी को मीठा पानी मिलेगा।
2- शहर के गंदे नाले सीधे यमुना में नहीं गिरेंगे उनकी अलग से व्यवस्था की जाएगी।
3- आगरा की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होगी।
4- लोगों को टोरेंट पावर के उत्पीड़न से निजात दिलाई जाएगी।
5- सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न रोका जाएगा और उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया चलाई जाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि यह घोषणा पत्र व्यक्ति को ध्यान रख कर तैयार किया गया है। अगर निगम की सत्ता समान अधिकार पार्टी को मिली तो घोषणाएं भी पूरी की जाएँगी।

Related Articles

Leave a Comment