Home » रामधुन के साथ गांधी जयंती मनाएगी कांग्रेस पार्टी, जानिए क्यों

रामधुन के साथ गांधी जयंती मनाएगी कांग्रेस पार्टी, जानिए क्यों

by pawan sharma

आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष को कांग्रेस बड़े उत्साह के साथ मनाने जा रही है। जिसके लिए पूरे सप्ताह भर तक कांग्रेस जनता के बीच में जाएगी और रामधुन के साथ गांधी जी के आदर्शों और संकल्पों को जनता से साझा करेगी। पार्टी इस कार्यक्रम को जिले और शहर स्तर तक नहीं बल्कि ब्लॉक व ग्राम स्तर तक लेकर जाएगी। इस कार्यक्रम का मकसद केवल जनता के बीच अपने खोए हुए जनाधार को वापस लाना ही नही है बल्कि लोगों के बीच कांग्रेस की पैंठ भी बनाना है।

25 सितंबर से होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला कार्यकारणी के सदस्यों के साथ सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने भी भाग लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश नेतृत्व से मिले दिशा निर्देश से सभी को रूबरू कराया। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने अपने स्तर पर 1 हफ्ते तक गांधी जयंती से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

जहां भाजपा भगवान राम के नाम पर जनता के बीच में अपने आपको खड़े की हुई है तो वहीं अब कांग्रेस भी अपने पुराने ढर्रे छोड़ रामधुन के सहारे जनता के बीच अपना जनाधार जुटाने का रास्ता खोज रही है। पार्टी नेताओं को हिदायत दी गई है कि वह रघुपति राघव राजा राम की धुन के साथ जनता के बीच में जाएं और प्रदेश सरकार की कमियों से लेकर गांधीजी के आदर्शों व कांग्रेस के कार्यों को सभी के सामने रखे।

25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम गांव-गांव में किए जाने हैं जिसको लेकर कांग्रेसियों ने कवायदें शुरु कर दी है लेकिन इसमें कितनी सफलता मिलती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Comment