Home » राज बब्बर के रोड शो से उत्साहित दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता

राज बब्बर के रोड शो से उत्साहित दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता

by pawan sharma

आगरा। मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष खुली जीप में मेयर प्रत्याशी के साथ चल रहे थे तो सैकड़ों कार्यकर्ता उनके पीछे-पीछे नजर आ रहे थे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़को पर उमड़ पड़ा था तो वही जिस क्षेत्र और जिस गली से निकल रहे थे वही के क्षेत्र वासियों का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनका भरपूर प्यार मिल रहा था। लोग उनका खुले दिल से अभिवादन कर रहे थे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जिस उद्देश्य के साथ यह रोड शो कर रहे थे। वह सार्थक होता हुआ नजर आ रहा था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांग तो जनता की ओर से भी उन्हें पूरा समर्थन का आश्वासन मिला। जनता से मिले इस प्यार और सहयोग से कार्यकरता भी गदगद नजर आ रहे थे। वरिष्ठ कांग्रेसी भारत भूषण और समीर चतुर्वेदी का कहना था कि आज प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो ने विपक्षी पार्टियों के की कमर तोड़ दी है और उनके प्रत्याशी जीत से बहुत दूर जा चुके हैं।

कांग्रेस नेता मुरारीलाल गोयल और राकेश उपाध्याय का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष के रोड शो ने आज पुरे शहर को कांग्रेसमय कर दिया है इसलिए हर व्यक्ति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता राम टण्डन और पदमा अग्रवाल का कहना था कि आज का नजारा आज से दो दशक पहले के नजारे जैसा हो गया है जब खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर यहां से चुनाव लड़े थे। आज वैसा ही समर्थन कांग्रेस पार्टी को जनता की ओर से मिला है जिससे साफ है कि इस बार भाजपा की जमानत जब्त होगी और निगम पर कांग्रेस का कब्जा होगा।

Related Articles

Leave a Comment