Home » मनकामेश्वर महादेव का आशीर्वाद ले कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

मनकामेश्वर महादेव का आशीर्वाद ले कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

by admin

आगरा। मेयर के रण को जीतने के लिए कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जनसम्पर्क के दौरान पार्टी की जनहित नीतियों को लोगो के सामने रख अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल ने अपने जनसम्पर्क की शुरुआत मनकामेश्वर महादेव के दर्शन से की। प्रत्याशी ने मनकामेश्वर मंदिर पहुँच महादेव की पूजा की और अपनी जीत की प्रार्थना की।

इसके बाद मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल ने क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र का दौर किया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने कपड़ा मार्केट, सुभाष बाजार, रावतपाड़ा सहित सभी बाज़ारो में व्यापारियों से संपर्क किया और अपने लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रत्याशियों को क्षेत्र की समस्यायें भी गिनाई। वहीं मेयर प्रत्याशी ने व्यापारियों से कहा कि सबको परखा बार बार, अब कांग्रेस प्रत्याशी को भी मौका देकर देखो।

व्यापारियों से संपर्क के बाद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया और क्षेत्रों में जलभराव, सीवर व पेयजल की समस्याओं को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लिया।

Related Articles

Leave a Comment