
मथुरा। 9 दिसंबर को शहर कांग्रेस कार्यालय पर त्याग की मूर्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी का 71वां जन्मदिन शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल अरोरा की अध्यक्षता में होली गेट चौराहे पर मिष्ठान वितरित कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। राहुल अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व ने कांग्रेस पार्टी को एक फूल की माला की तरह बांधकर रखा। उनका कहना था कि सोनिया त्याग की मूर्ति है। जिन्होंने सब कुछ इस पार्टी की मजबूती के लिए न्योछावर कर दिया है।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने विपक्षी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि भाजपा आज तानाशाह की तरह सरकार चला रही है। अपशब्द टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर राहुल गांधी ने तुरंत कार्यवाही कर दी लेकिन भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा नेताओं की और से राहुल ग़ांधी पर अपशब्द टिप्पणी कर रहे है। इसके बाबजूद उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा साथ ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर कांग्रेसजन डॉ देवेंद्र यादव, विक्रम वाल्मीकि, मुकेश धनगर, शालू अग्रवाल, अशोक शर्मा, आशुतोष भारद्वाज, आशुतोष जेटली, राजू फारुकी, बंटी गौतम, प्रकाश शर्मा, संदेश पाठक, कृष्णा माहौर, लता शर्मा, विजय चतुर्वेदी मौजूद रहे।
Be the first to comment