Home » भाजपा नगर महामंत्री रहे राजेश आर्य ने छोड़ी भाजपा

भाजपा नगर महामंत्री रहे राजेश आर्य ने छोड़ी भाजपा

by pawan sharma

आगरा। भाजपा के अंदर टिकट वितरण की चल रही अंतर्कलह अब पार्टी के बाहर भी दिखने लगी है। टिकट वितरण से नाराज़ फतेहाबाद के भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश आर्य ने भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। राजेश आर्य के पार्टी छोड़ने से भाजपा में खलबली मची हुई है। राजेश आर्य ने पार्टी से इस्तीफा देने की सुचना वरिष्ठ भाजपाई को दे दी है। साथ ही एक इस्तीफे की कॉपी नगर अध्यक्ष को भी भेज दी है।

आपको बताते चले कि राजेश आर्य भाजपा के वरिष्ठ नेता है जो पिछले 25 वर्षो से भाजपा पार्टी की सेवा कर रहे हैं लेकिन इस सेवा का फल उन्होंने कभी नहीं माँगा। टिकट की मांग की गयी तो वो भी किसी और को दे दी गयी। इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

दूसरी तरफ राजेश आर्य के छोटे भाई दिनेश की पत्नी संगीता को समाजवादी पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में सम्भावना जताई जा रही है कि राजेश आर्य भी सपा का दामन थाम सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment