Home » बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

by pawan sharma

फतेहाबाद। महावीर पब्लिक स्कूल में आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गयी। हर वर्ष २३ जनवरी को इस पूरे भारत वर्ष में उत्सव के रूप में मनाया जाता है। स्कूल के छात्रों ने नाटक, भाषण, गीतों और नृत्यों के माध्यम से सुभाष चंद्र बोस के जीवन से सभी को रूबरू कराया।

प्रधानाचार्य डॉ सी सिंह व नाहिद परवीन ने बच्चों को बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र का जन्म 23 जनवरी, 1897 में कटक (उड़ीसा) के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। शुरुआत से ही वे सरल स्वभाव के थे। वह भारतीय नागरिक सेवा की परीक्षा में बैठने के लिए लंदन गए और उस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया। साथ ही कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एम.ए. किया। क्योंकि वह एक राष्ट्रवादी थे इसलिए ब्रिटिश अंग्रेजों के राज्य में काम करने से इनकार कर दिया और भारत माँ को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए युद्ध छेड़ दिया।

जापान और जर्मनी की सहायता से उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने के लिए एक सेना का गठन किया जिसका नाम उन्होंने “आजाद हिन्द फौज” रखा। कुछ ही दिनों में उनकी सेना ने भारत के अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह, नागालैण्ड और मणिपुर में आजादी का झण्डा लहराया लेकिन एक हादसे में उनकी मृत्यु हो गयी जो आज भी पहेली बनी हुई है।

इस दौरान मुख्य अतिथियों ने बच्चों से आजादी के मूल्य को पहचानने और देशसेवा करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment