Home » प्रोपर्टी विवाद में छोटे भाई को मार दी गोली, सीसीटीवी कैमरे में कैद

प्रोपर्टी विवाद में छोटे भाई को मार दी गोली, सीसीटीवी कैमरे में कैद

by admin

आगरा में शुक्रवार रात को बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। मामले में प्रापर्टी का विवाद बताया जा रही है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि आगरा में थाना ताजगंज के समीप रहने वाले जितेंद्र और टिंकू भाई-भाई हैं। दोनों का प्रापॅटी को लेकर विवाद भी चल रहा है। शुक्रवार रात को होटल रेडिसन के पास बड़े भाई जितेंद्र ने टिंकू को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया।

घटना के बाद जितेंद्र मौके से भाग गया। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसके बाद परिवारीजन और पुलिस घायल टिंकू को अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Comment