Home » पिता को बंधक बनाने वाला कलयुगी बेटा, देखे ये खबर

पिता को बंधक बनाने वाला कलयुगी बेटा, देखे ये खबर

by pawan sharma

आगरा। कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने ही पिता को बंधक बना लिया। पिता का आरोप है कि 7 दिन तक प्लास्टिक की रस्सी ओर जंजीरों से हाथ पैरों को बांधकर रखा था।

पड़ोसियों की मदद से एक पिता मुक्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी नीलम और बेटे निमित्त को हिरासत में ले लिया है। मामला थाना हरीपर्वत के संजय पैलेस इलाके का है।

संजय पैलेस स्थित नारायण टावर निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी नीलम और बेटे निमित्त के साथ रहते थे। राजेश कुमार के इकलौता बेटा निमित्त है। बेटी की शादी हो चुकी है। राजेश कुमार का आरोप है बेटे निमित्त ने अपनी मां के साथ मिलकर बंधक बना लिया।

इतना ही नहीं बेटे ने 9 दिन तक प्लास्टिक की रस्सी और लोहे की जंजीर से हाथ पैरों को बांध दिया। 9 दिन तक बांधकर रखा। शुक्रवार शाम करीब 8:00 बजे घर में कोई नहीं था। तभी राजेश ने इस बात की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी।

पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने पिता राजेश कुमार को मुक्त करा लिया। राजेश कुमार के शरीर पर रस्सियों के निशान थे।

पुलिस ने राजेश कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तो वहीं पुलिस ने पत्नी और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि आखिर ऐसा क्या कारण रहा जिससे उन्होंने राजेश के साथ इस तरह का बर्ताव किया।

Related Articles

Leave a Comment