Home » नदीम नूर की समर्थकों के साथ हुई घर वापसी

नदीम नूर की समर्थकों के साथ हुई घर वापसी

by pawan sharma

आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में कांग्रेस द्वारा आयोजित इंदिरा गांधी जनशताब्दी समारोह में इंदिरा गांधी के बलिदान को याद किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी,पी एल पुनिया, प्रदीप माथुर, ओमवीर यादव (प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस) मौजूद रहे। इस बीच सपा के नदीम नूर अपने समर्थकों के साथ सूरसदन प्रेक्षागृह पहुँचे। जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने नदीम नूर और उसके २५० साथियों को कांग्रेस में शामिल कराया।

आपको बताते चले कि नदीम नूर पूर्व में यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान तमाम आंदोलनों के ज़रिए अपनी एक अलग पहचान बनायी थीं मगर पार्टी की अनदेखी के कारण नदीम नूर 2015 में कांग्रेस का साथ छोड़ सपा में शामिल हो गए। तभी से ही कांग्रेस के नेता लगातार नदीम नूर की घर वापसी के लिए प्रयासरत थे। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव की भूमिका सक्रिय रही। नदीम नूर के नगर निकाय चुनाव से ऐन पहले पार्टी में लौटने से पार्टी को मजबूती जरूर मिली है।

घर वापसी पर नदीम नूर पुराने तेज़ तर्रार अन्दाज़ में नज़र आये। घर वापसी होते ही नदीम नूर का कहना था कि निकाय चुनाव दमदारी से लड़ा जायेगा और कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल को अभूतपूर्व मतों से विजयी बनाया जाएंगे। इस दौरान नदीम नूर के साथ सुगम शिवहरे, अनुज शिवहरे, ऐम ऐ काज़मी, नूर मोहम्मद,नदीम ठेकेदार,आमिल सलमानी, मोना मोहरिस जोन, सायरा बानो, आसिफ़ नूर, मोहित बंसल,सतेंदेर धाक़र,शानू कुरेशी, मुबीन अहमद, सईद अहमद,इमरान बक्शी, राशिद वसीम, रेहान वसीम, मो नकिम, कमरान खान,मो सलमान, इमरान कुरेशी सहित २०० लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment