Home » धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और धनकुबेर बरसाएंगे असीम कृपा

धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश और धनकुबेर बरसाएंगे असीम कृपा

by admin

भारत में हर त्यौहार का अपना महत्व है। ऐसा ही एक त्यौहार धनतेरस है। दिवाली से पहले धनतेरस पर पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस पर 5 विशेष योग बन रहे है। यह मुहूर्त 17 साल बाद बन रहा है। इन मुहूर्तों में खरीदारी व्यक्ति के मान सम्मान में बढ़ोतरी होंगी।

क्यों मनाया जाता है धनतेरस –

इस दिन भगवान धनवन्‍तरी का जन्‍म हुआ था जो कि समुद्र मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण से भगवान धनवन्‍तरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है।

पूजा करने की विधि –

धनतरेस पर धन्वंतरि और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने के लिए सबसे पहले एक लकड़ी का पाटा लें और उस पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। उसके बाद पाटे पर तेल का दिया जलाकर रख दें और आस-पास गंगाजल की छीटें लगाए। दीपक पर रोली और चावल का तिलक लगाएं। दीपक में थोड़ी सा मीठा डालकर भोग लगाएं फिर देवी लक्ष्मी और गणेश भगवान को कुछ पैसे चढ़ाएं। दीपक का आर्शीवाद लेकर दिए को मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में रखें।

इस मंत्र से भगवान धन्वंतरि का करें आहवान-

1- पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः
2- ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि…

जानिए कब करें किस चीज की खरीदारी- इस दिन खरीदारी का विशेष महत्त्व रखता है लेकिन हर वस्तु का के खरीदने का विशेष समय है।

1- सुबह 7.33 बजे तक दवा और अनाज खरीद सकते हैं।
2- सुबह 9.13 बजे तक वाहन, मशीन, कपड़ा, शेयर और घरेलू सामान।
3- दोपहर में आप 2.12 बजे तक गाड़ी, गतिमान वस्तु और गैजेट खरीदें।
4- शाम को 3.51 बजे तक  मशीन, औजार, कंप्यूटर खरीदें।
5- शाम को 5.31 बजे तक जेवर, बर्तन, खिलौना, कपड़ा और स्टेशनरी खरीद सकते हैं।
6- रात में आप 7.11 बजे तक घरेलू सामान खरीद सकते है।

Related Articles

Leave a Comment