Home » दिल्ली में हुई BWI की बैठक, मजदूरों के उत्थान के लिए तुलाराम शर्मा ने रखे विचार

दिल्ली में हुई BWI की बैठक, मजदूरों के उत्थान के लिए तुलाराम शर्मा ने रखे विचार

by admin

नई दिल्ली। बी.डव्लू.आई. की आल इंडिया कॉउंसिल की बैठक दिल्ली के रेडिशन होटल में संम्पन हुई। इस बैठक में देश के 40 से अधिक संघठनों ने भाग लिया। यह संघठन भवन व निर्माण कामगार मजदूरों से सम्बंधित है जो BWI की आल इंडिया कॉउंसिल से जुड़े है। इस बैठक में BWI के अंतर राष्ट्रीय सचिव अम्बेट यूसेन मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे। जिन्होंने इस बैठक को सम्बोधित किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से बालश्रम रोकने, भवन निर्वाण मजदूरो के उत्थान, और उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि अम्बेट यूसेन का कहना था कि भारत में बालश्रम और मजदूरों का शोषण बढ़ रहा है। पिछले कुछ दशकों की बात की जाये तो बालश्रम को ख़त्म करने, मजदूरों को बेहतर सुविधा और मजदूरी के लिए कदम तो उठे है लेकिन कारगर नहीं हुए है।
इस दौरान 40 ट्रेड यूनियन और तमाम ngo के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

वहीँ आगरा में श्रमिकों के लिए पिछले 25 सालों से लड़ाई लड़ रहे उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदुर संघठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उनका कहना था कि बालश्रम रोकने और मजदूरों के उत्थान में मातृशक्ति और युवा वर्ग अहम रोल निभा सकती है। इसलिए ट्रेड यूनियन और ngo में महिलाओं की संख्या बढ़नी चाहिए। इसके साथ ही तुलाराम शर्मा ने पत्थर खदान मजदूरों के बेहतर स्वास्थ के लिए संस्था की और से किये जा रहे कार्यों को सामने रखा। जिनकी सभी ने सराहना की।

बैठक समापन के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदुर संघठन के सदस्यों ने BWI के सचिव अम्बेट यूसेन को स्म्रति चिन्ह भेट किया।

Related Articles

Leave a Comment