
आगरा। पुराने जमीनी विवाद के चलते भाजपा के ब्रज क्षेत्र मंत्री अर्जुन सिंह लोधी पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने भाजपा नेता की जमकर पिटाई की और फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने इस हमले की शिकायत क्षेत्रीय पुलिस से की है। वहीं इलाज के लिए जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। इस हमले में भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री के गंभीर चोटें आई है।
घटना गुरुवार की है। भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री अर्जुन सिंह लोधी अपने प्रतिष्ठान पर बैठे हुए थे तभी कुछ लोगों ने आकर अचानक हमला बोल दिया और जमकर पीटने लगे। जैसे-तेसे भाजपा नेता ने अपनी जान बचाई।
फ़िलहाल क्षेत्रीय पुलिस को पीड़ित भाजपा नेता ने हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और हमलावरों के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि एक पुरानी जमीन का विवाद चल रहा है जिसे कब्जाने के लिए दूसरे पक्ष ने हमला किया है
Be the first to comment