Home » छावनी में नवीन का तूफानी जनसंपर्क, पूर्व महापौर, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने लगाया जोर

छावनी में नवीन का तूफानी जनसंपर्क, पूर्व महापौर, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने लगाया जोर

by pawan sharma

आगरा। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन ने छावनी विधानसभा में मंगलवार को तूफानी जनसंपर्क किया। सबसे पहले भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन सुबह नंदपुरा से सेवला मधुनगर देवरी रोड इलाके में जनसंपर्क करते नजर आए। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन के छावनी विधानसभा के मधुनगर मंडल के जनसंपर्क में छावनी के विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फ़ौज साथ में मौजूद थी। इसके बाद दोपहर होते-होते नवीन जैन का जनसंपर्क शहीद नगर के अमित जग्गी मेमोरियल हॉस्पिटल से शुरू हुआ।

इस जनसंपर्क में भाजपा के वरिष्ठ नेता गामा दुबे, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, पूर्व महापौर अंजुला सिंह माहौर के अलावा युवा मोर्चा की टीम मौजूद थी। हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए ढोल नगाड़ों पर नाचते बीजेपी के कार्यकर्ता अपने महापौर प्रत्याशी नवीन जैन के लिए जनता से वोट मांग रहे थे। फूल मालाओं से लदे भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन जनता को विकास की गंगा बहाने का वायदा कर रहे थे।

जनसंपर्क कर रहे नवीन जैन ने जनता से वादा किया है कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा का महापौर पद का प्रत्याशी कभी पीछे नहीं हटेगा। इस वायदे पर छावनी विधानसभा की जनता ने भी भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन को वोट देने का भरोसा दिलाया है तो वहीं जनसंपर्क में साथ चल रहे पूर्व महापौर अंजुला सिंह छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश और वरिष्ठ भाजपा नेता गामा दुबे का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का महापौर पद का प्रत्याशी नवीन जैन 1 लाख वोटों से जीतने जा रहा है।

प्रदेश में योगी की सरकार और केंद्र में मोदी की सरकार, यह कहते हुए नवीन जैन दावा कर रहे हैं कि आगरा के लोग भी निगम में भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment