Home » गांधी जयंती पर चित्रकूट धाम पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर चित्रकूट धाम पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

by pawan sharma

मध्यप्रदेश। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर देश भर में स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रपिता के 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर चित्रकूट धाम के परिक्रमा मार्ग में सरयू धारा पर सफाई अभियान चलाया गया।

चित्रकूट में स्थित गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक राम नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में शक्तिपीठ के संस्कृत विद्यालय के छात्रों व अन्य स्कूली छात्रों ने मिलकर सरयू धारा परिसर में सफाई की। सफाई अभियान कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद व गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्ण सहयोग के साथ परिक्रमा मार्ग में स्थित सरयू धारा क्षेत्र की सफाई की।

कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ अभियान 11 बजे तक चला। सभी ने बढ़-चढ़कर अपना पूर्ण सहयोग दिया। सरयू धारा परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाला प्रमुख स्थान है जिसका एक धार्मिक महत्व है। गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक राम नारायण त्रिपाठी जी का कहना था कि उनका प्रयास हमेशा से चित्रकूट के विकास में अपना व गायत्री शक्तिपीठ का सहयोग देना रहा है और इसी के चलते वह समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं और आज गांधी जयंती के मौके पर देशभर में यह अभियान संचालित है। इसीलिए चित्रकूट गायत्री शक्तिपीठ की ओर से भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि के रूप में यह सफाई अभियान चलाया गया।

गायत्री शक्तिपीठ की ओर से भारतीय संस्कृति और अन्य जागरूकता अभियान भी समय-समय पर चलाए जाते रहे हैं जिसमें शक्तिपीठ के पदाधिकारियों के साथ छात्रों का भी पूर्ण सहयोग रहता है। इस अवसर पर देव दत्त शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, रामबाबू गुप्ता, नीरज सिंह, संदीप, शिवम उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment