
शमसाबाद में डॉ बी.एस. जादौन के हॉस्पिटल पर मंगलवार को गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे। वहीं कंबल पाकर गरीब असहाय लोगों की चेहरे खिले हुए नजर आए।
शमसाबाद क्षेत्र में समय-समय पर समाज सेवा के कार्य होते रहे हैं। इसी कड़ी में समाजसेवी शैलू जादौन ने मकर संक्रांति के पावन त्यौहार से पूर्व डॉ बी एस जादौन के हॉस्पिटल पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। कंबल वितरण समारोह में हजारों की संख्या में गरीब व असहाय लोग कंबल लेने पहुंचे। कंबल वितरण समारोह का उद्घाटन फतेहाबाद से भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने गरीब लोगों को कंबल वितरण करके किया। इस दौरान भाजपा विधायक ने गरीब हित में किए गए कार्य की सराहना की।
कंबल पाने के लिए सुबह से ही बैंक ऑफ इंडिया परिसर में लोगों का आना शुरू हो गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक कंबल गरीबों को बांटे गए। कंबल पाकर गरीब व असहाय लोग आयोजनकर्ता को दुआ देते नजर आए। गरीब लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
Be the first to comment