Home » इंदौर में ढहा चार मंजिला होटल, अब तक 10 मरे

इंदौर में ढहा चार मंजिला होटल, अब तक 10 मरे

by admin

मध्यप्रदेश के इंदौर में देर रात एक चार मंजिला होटल की इमारत ढह गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी आशंका जताई जा रही है कि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। यह हादसा सरवाते बस अड्डे के पास हुआ। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है। मौके पर लोगों की भीड़ लगने के कारण राहत और बचाव कार्य में अधिकारियों को बाधा आ रही है। होटल ढ़हने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात के लगभग 9:30 बजे यह हादसा हुआ। चार मंजिला अचानक से ढह गई तो बगल में एक बड़ा बस अड्डा होने और आसपास काफी दुकान में होने से काफी भीड़ थी।

पुलिस के अनुसार अभी यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि हादसे के वक्त होटल में कितने लोग मौजूद थे। हादसे के फौरन बाद पुलिस और फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची और मलबे के नीचे से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। मशीनों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी राहत कार्य में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Comment