Home » आगरा मेट्रो के लिए मिली मंजूरी, निर्माण में लगेंगे 13 हज़ार करोड़ रूपए

आगरा मेट्रो के लिए मिली मंजूरी, निर्माण में लगेंगे 13 हज़ार करोड़ रूपए

by admin

आगरा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने बुधवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक की जिसमें उन्होंने कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई। सीएम योगी ने लखनऊ के बाद कानपुर मेरठ और आगरा में मेट्रो चलाने पर 43000 करोड रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है। साथ ही उन्होंने शहरों के अंदर चल रही बूचड़खाना को शहर से बाहर बनाने का फैसला किया है।

सीएम योगी के मुताबिक आगरा महानगर में मेट्रो के दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसकी लंबाई 30 किलोमीटर होगी जबकि इस पर 30 स्टेशन बनाए जाएंगे। आगरा में मेट्रो के निर्माण में कुल 13000 करोड रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि आगरा की तरह ही कानपुर में भी मेट्रो का निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा बूचड़खाने मामले में कैबिनेट बैठक में संशोधन किया गया, जिसके बाद अब बूचड़खाना केवल निजी लोगों की ओर से शहर के बाहर खोले जाएंगे और इन पर निगरानी रखने का काम नगर पालिका और नगर निगम का होगा।

Related Articles

Leave a Comment