Home » अमित जानी जेल से रिहा, जेल से रिहा होने पर अमित जानी ने क्या कहा, देखिए वीडियो…

अमित जानी जेल से रिहा, जेल से रिहा होने पर अमित जानी ने क्या कहा, देखिए वीडियो…

by admin

आगरा। फेसबुक पर ताजमहल को तेजो महल बता घर भगवा झंडा लगाकर फोटो को पोस्ट किए जाने के मामले में आगरा की सदर पुलिस में राष्ट्र नवनिर्माण सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी को जेल भेजा था। गुरुवार शाम को राष्ट्रवादी नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी जेल से रिहा हुए। जेल से रिहा होने के बाद अमित जानी ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों ले लिया। जेल से रिहा होने वाले राष्ट्रवादी नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ये वही अमित जानी है जिन्होंने बसपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर किया था और सुर्खियों में आए थे। इस के बाद ताजमहल को तेजो महल बताकर अमित जानी ने एक बार फिर विवाद खड़ा किया।

गुरुवार की शाम जिला जेल आगरा से रिहा होने पर मीडिया से मुखातिब होते हुए अमित जानी ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और प्रदेश सरकार से पुछा कि उत्तर प्रदेश सरकार आजम खां पर मेहरबानी क्यों है। प्रदेश सरकार आजम खां की गिरफ्तारी क्यों नहीं कराती। अमित जानी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की सरकार हिंदूवादियों को जेल भेज रही है। आरएसएस बजरंग दल के लोगों को जेल भेज कर उन पर अत्याचार किया जा रहा है जबकि इन्हीं लोगों ने सरकार बनाने के लिए काम किया। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अन्य प्रदेशों में सरकार बनाना चाहते हैं। मगर प्रदेश सरकार हिंदूवादियों को जेल भेज रही है। अमित जानी ने प्रदेश सरकार को 90 दिन का अल्टीमेटम देकर मुंडन भी कराया। जिला जेल पर मुंडन कराकर अमित जानी ने प्रदेश सरकार को 90 दिन का समय दिया और 10 दिवस दिसंबर को महापंचायत करने का ऐलान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Comment